फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आगरा में व्यापारी के जीएसटी नंबर का इस्तेमाल कर लगाया चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा के एक व्यापारी के जीएसटी नंबर का गलत तरीके से इस्तेमाल कर आगरा में कारोबार करके सरकार को चूना लगाया जा रहा था। आरोप है कि आगरा में काफी समय से जीएसटी नंबर का इस्तेमाल कर फर्म का संचालन कर चोरी की जा रही थी। पूरे प्रकरण की जानकारी फर्म संचालक को आगरा जीएसटी कार्यालय से नोटिस आने के बाद हो सकी। उसने फर्म के जीएसटी नंबर के गलत इस्तेमाल की जानकारी पुलिस को दी है। कोर्ट के आदेश पर गीडा पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


गीडा इलाके के बड़गहन निवासी कृष्ण नंद गुप्ता ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी फर्म कृष्णा इंटरप्राइजेज नाम से है। वह ठेका लेकर काम कराते हैं। उनकी फर्म कई जगह पर काम करती है, इस वजह से अक्सर बाहर ही रहते हैं। फर्म का पंजीकरण 2016 में कराने के बाद कारोबार भी करने लगे। इसके अलावा न तो कोई दूसरा फर्म है और न ही कोई दूसरा टीआईएन या टीएसटी नंबर है। एक दिन अचानक आगरा जीएसटी से कर चोरी की नोटिस आया। एक मेल आईडी व एक मोबाइल नंबर देते हुए बताया कि कर चोरी की गई है। इसके बाद आगरा राज्य वस्तु कर विभाग में जाकर अपना पक्ष रखा और बताया कि मेरा कोई सरोकार नहीं है। इसके बाद पता चला कि जालसाजी हो गई है। आरोप लगाया कि जानकारी करने पर पता चला कि खजनी के उनवल, बधईपुरवा भटौली, महेवा, महराजगंज के परतावल और केशवपुर निवासी व्यक्तियों ने माल की सप्लाई की है।

नहीं मिला न्याय तो खुद ही जुटाए साक्ष्य
पीड़ित के पास मामला तीन साल पहले 2021 में ही आ गया था। तब ही उसने एसएसपी से लगातार थाने तक में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इस दौरान उसने खुद ही साक्ष्य जुटा लिए और फिर से कर चोरी की नोटिस आने के बाद कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। अब कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें