फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अवैध खनन की सूचना पर पहुंची टीम, मिली जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच। वन क्षेत्र में अवैध तरीके से मिट्टी खनन जारी है। शुक्रवार रात सूचना पर खनन अधिकारी ने छापा मारा। खनन करने वाले आरोपी फरार हो गए। खनन स्थल से एक जेसीबी मशीन पकड़ी गई। पिपराइच थाने की पुलिस को जेसीबी सौंप दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार, शुक्रवार रात को चिलबिलवा गांव के पास जंगल क्षेत्र के सरकारी जमीन पर अवैध खनन की सूचना ग्रामीणों ने दी। इसके बाद खनन अधिकारी अमित सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। मौके का फायदा उठाकर चार डंपर, ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर चालक भाग निकले। खनन स्थल से एक जेसीबी पकड़ी गई। खनन अधिकारी की तहरीर पर पिपराइच थाने में केस दर्ज किया जाएगा। अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें