फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: काम में लापरवाही पर सफाई सुपरवाइजर निलंबित

Sun, 20 Oct 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम के जोन एक और दो में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने समीक्षा की। इसमें लापरवाही बरतने पर गायत्रीनगर के सफाई सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया। वहीं, सभी ड्राइवर और सुपरवाइजरों को यूजर चार्ज की वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

काम में देरी से आने की शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने वार्ड नंबर छह के सीएलसी सुपरवाइजर को निकाल दिया। वहीं, गायत्री नगर के सुपरवाइजर को निलंबित करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने जोन में यूजर चार्ज की वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि किरायेदारों से भी यूजर चार्ज लिया जाए। वहीं, हॉस्टल और पीजी में हर रूम से चार्ज वसूलें। इसमें पार्षदों का सहयोग लें। बैठक में अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, जोनल अधिकारी, सभी पार्षद और निगम के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें