फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टैंकर-ऑटो में टक्कर, मासूम की मौत, महिला का हाथ कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा क्षेत्र की घटना, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन

ऑटो में सवार एक महिला का कट गया हाथ, चार यात्री हुए घायल
गुलरिहा। क्षेत्र के नाहरपुर में सोमवार की शाम पांच बजे एक टैंकर-ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें ऑटो में सवार दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि एक महिला का हाथ कट गया। गुलरिहा पुलिस ने चार घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मासूम की पहचान पिपराइच के पुरैना गांव के संतोष के करीब दो वर्षीय बेटे शुभम के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पिपराइच के पुरैना गांव की मुखन पत्नी संतोष अपने दो वर्ष के बेटे शुभम के साथ ऑटो से शाम पांच बजे के करीब भटहट से गोरखपुर की तरफ आ रही थी। इसी ऑटो में सवार चिलुआताल क्षेत्र के मोहरीपुर पासी टोला की उर्मिला मिर्जापुर की अपनी बहन गायत्री के साथ बरगदही मजार पर झाड़ फूंक कराकर वापस लौट रही थीं। पुलिस के मुताबिक, नाहरपुर पेट्रोल पंप से पहले कट में अचानक एक टैंकर घुस आया जिससे टैंकर और ऑटो की टक्कर हो गई। मौके पर ही ऑटो में सवार मासूम शुभम की मौत हो गई। जबकि, उर्मिला का हाथ कट गया। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से ऑटो में सवार घायल उर्मिला, गायत्री, मुखन, सुधीर और शाहपुर निवासी ऑटो चालक राजेश को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। डॉक्टरों के मुताबिक, मुखन व सुधीर की हालत गंभीर है। गुलरिहा पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर थाने भेजवा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें