फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिंथेटिक कोर्ट बनकर तैयार...आज से आने लगेंंगे सितारे

Sat, 27 Jul 2024 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम का बैडमिंटन हाॅल पूरी तरह तैयार हो गया है। इसके तीनों कोर्ट अब सिंथेटिक हो चुके हैं। 29 जुलाई से यहां 71वीं ऑल इंडिया रेलवे बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए देश के नामी सितारे शनिवार से जुटने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के तत्वावधान में 29 जुलाई से दो अगस्त तक 71वीं ऑल इंडिया भारतीय रेलवे (पुरुष एवं महिला) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024-25 का आयोजन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से युक्त विभिन्न क्षेत्रीय रेलों एवं उत्पादन इकाइयों की टीमों से लगभग 250 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
चैंपियनशिप में दक्षिण पश्चिम रेलवे, उत्तर रेलवे, पश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, मध्य रेलवे, पूर्व रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, पूर्व तटीय रेलवे, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ), पटियाला रेल इंजन कारखाना (पीएलडब्ल्यू), केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (सीओआरई), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), रेलवे बोर्ड एवं मेजबान पूर्वोत्तर रेलवे सहित 20 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

महिला वर्ग में गत विजेता उत्तर रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं मेजबान पूर्वोत्तर रेलवे सहित 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
-
पूरा हुआ हॉल के नवीनीकरण का कार्य
प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बैडमिंटन हॉल के रेनोवेशन का काम पूरा हो गया है। पहले यहां केवल दो कोर्ट थे, लेकिन अब तीन बैडमिंटन कोर्ट हो गए हैं। हॉल के सभी कोर्ट सिंथेटिक हो गए हैं। इससे खिलाड़ियों का अभ्यास बेहतर होगा।
-
प्रतिभाग करेंगे नामी खिलाड़ी
प्रतियोगिता में देश के नामी बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें चिराग सेन, मिथुन मंजुनाथ, अंशल यादव, सिद्धार्थ प्रताप सिंह, बोधित जोशी, आयुष शेट्टी, पृथ्वी आदि शामिल हैं। महिलाओं में भी कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें