फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज में बिजली और अग्निशमन उपकरणों का होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से हुई मौत के बाद प्रदेश सरकार ने सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपायों की जांच के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने भी परिसर में लगे सभी विद्युत व अग्निशमन उपकरणों की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले साल 25 जुलाई को शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी। तब बनी जांच समिति ने उपकरणों के सत्यापन का सुझाव दिया था। हालांकि, तब इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब दिल्ली में हुई घटना के बाद शासन ने पूरे प्रदेश में अस्पतालों के बिजली व अग्निशमन उपकरणों की जांच के आदेश दिए हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि आग से संबंधित सभी उपकरणों की ऑडिट कराई जा रही है। इसके बाद खराब उपकरणों के मरम्मत या बदलाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जेई के लिए भी भेजा है रिमाइंडर
मेडिकल कॉलेज में इलेक्टि्रकल के जेई का पद लंबे समय से रिक्त है। पिछले साल हुए हादसे के बाद भी यह मुद्दा उठा था। प्रिंसिपल ने बताया कि रिक्त पद के सापेक्ष तैनाती के लिए पत्र पिछले साल ही भेजा गया था। अब फिर से उसका रिमाइंडर भेजा गया है। अगर जल्द तैनाती नहीं की गई तो फिर किसी अन्य वैकल्पिक उपाय पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें