फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रनेता हुए लामबंद, सीएम से मिलकर कर रखी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. विनय सिंह जेआरएफ को महानगर अध्यक्ष बनाने का रखा प्रस्ताव
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की और भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के चुनाव पर चर्चा की। पदाधिकारियों ने डॉ विनय सिंह जेआरएफ के नाम का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
विज्ञापन

छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी और छात्रनेताओं की एक कमेटी ने पूर्व महामंत्री नीरज शाही को छात्रनेताओं की तरफ से सीएम से मिलकर प्रस्ताव रखने के लिए प्रतिनिधि के तौर पर चुना था। इसी क्रम में पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। नीरज शाही ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर डॉ विनय सिंह जेआरएफ को महानगर अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। योग्यता, कर्मठता, नेतृत्व क्षमता, लोकप्रियता, योजना का सही क्रियान्वयन और कार्यकर्ताओं में स्वीकार्यता की कसौटी पर डॉ सिंह खरा उतरते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें