कैंपियरगंज। मोहम्मदपुर उर्फ हगना गांव में ग्रामीणों ने ग्राम समाज की जमीन पर बने चबूतरे पर पत्थर की छोटी प्रतिमा स्थापित कर दी। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को कैंपियरगंज एसडीएम रोहित मौर्य व सीओ गौरव त्रिपाठी ने प्रतिमा को हटवाकर चबूतरे को नष्ट करा दिया। इसके बाद गांव के एक युवक के घर प्रतिमा रखवा दी। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेशानुसार ग्राम समाज की जमीन पर किसी तरह की प्रतिमा रखे जाने की अनुमति नहीं है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी कि इस नंबर पर कब्जा किया जा रहा है। राजस्व विभाग की टीम भेजकर उस नंबर का सीमांकन किया जाएगा।