मामला संज्ञान में आने पर निबंधन विभाग ने जब्त कर लिया स्टांप
गोरखपुर। रामगढ़ताल के किनारे होटल बनाने के लिए ली गई एक जमीन में 11 करोड़ रुपये का स्टांप कम पाया गया है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने जमीन मालिक को नोटिस जारी किया है।
पर्यटन स्थल बन चुके रामगढ़ताल के किनारे सरकार के प्रोत्साहन पर बड़े-बड़े होटल बनाए जा रहे हैं। इस क्षेत्र का पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकास हुआ है। एक बड़े उद्योगपति ने होटल बनाने के लिए ली गई जमीन में जो स्टांप पंजीकरण के दौरान लगाया गया है वह काफी कम है। मामला संज्ञान में आने पर निबंधन विभाग ने स्टांप जब्त कर लिया। मामला बड़े उद्योगपति का होने की वजह से डीएम ने नोटिस जारी कर उद्योगपति को पक्ष रखने का अवसर दिया है।
डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया की प्रकरण संज्ञान में है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। पक्षकार को नोटिस जारी किया गया है। उनका जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो कमेटी गठित कर जांच कराई जाएगी।