गोरखपुर। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने वांछित चल रहे चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है। ये बेलघाट, पीपीगंज, पिपराइच और रामगढ़ताल थाने से वांछित चल रहे हैं। इसमें से तीन आरोपी आजमगढ़, बलिया और कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। तीन पर 10-10 हजार और एक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बेलघाट थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित आजमगढ़ जिले के रौनापार इलाके के हैदराबाद निवासी गोविंद कुमार, पिपराइच थाने से लूट के मामले में फरार चल रहे इलाके के खुदहटवा तुर्रा नाला निवासी उग्रसेन उर्फ लाला और रामगढ़ताल थाने से पशु क्रूरता अधिनियम व हत्या की कोशिश के मामले में फरार चल रहे कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी इलाके के गुरवलिया शेख निवासी सोनू शेख उर्फ वाजिद रजा उर्फ शाहिद आलम की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
वहीं पीपीगंज थाने से धोखाधड़ी और गबन के मामले में फरार चल रहे बलिया जिले के कोतवाली इलाके के मोहम्मद अशोकनगर निवासी आनंद कुमार वर्मा की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।