पिपराइच। इलाके के ग्राम जंगल धूषण टोला हैदर गंज निवासी दामोदर चौहान की तहरीर पर पुलिस नें बहू समेत तीन लोगों पर बेटे को जहर देकर मारने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में दामोदर ने बताया कि उनके बेटे रवि चौहान को शनिवार को उसकी पत्नी आराधना, प्रभावती देवी व भाई अनिल चौहान निवासी जंगल धूसड़ ने चाय में जहर मिला कर पिला दिया। हालत बिगड़ने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में सीएचसी पिपराइच ले गई। वहां से डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद