फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, कानपुर और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ बना विजेता

विज्ञापन
जुबली इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान में चल रहे 69 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट प्रतियोग
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयी राज्यस्तरीय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

गोरखपुर। 69वीं माध्यमिक विद्यालयी बालक वर्ग राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न मैदानों पर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें अंडर-14 में कानपुर, अंडर-17 में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और अंडर-19 में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम विजेता बनी।
अंडर-14 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में कानपुर और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के बीच खेला गया। 15 ओवर के मैच में कानपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 99 रन बनाए। इसके जवाब में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम मात्र 71 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और कानपुर ने मुकाबला 28 रनों से जीत लिया। इस वर्ग तीसरे स्थान पर वाराणसी रही। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कानपुर के विराट को दिया गया तो वहीं बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार आगरा के युगांक को मिला। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार बनारस के अफान हबीब को दिया गया।
विज्ञापन


अंडर-17 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर खेला गया। मेरठ की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 89 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम रोमांचक मुकाबले में छह विकेट पर लक्ष्य को पूरा कर लिया। तीसरा स्थान आजमगढ़ ने प्राप्त किया। अंडर-17 में प्लेयर ऑफ द सीरीज स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के हर्ष यादव को, बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मेरठ के याहवा रिजवी को और बेस्ट बॉलर की टॉफी स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के अंशुमान को दिया गया।

अंडर-19 का मुकाबला नवल्स क्रिकेट खेल मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने सहारनपुर की टीम को पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। आगरा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के नीतीश को, बेस्ट बैट्समैन की ट्रॉफी सहारनपुर के अशीत को और बेस्ट बॉलर की ट्रॉफी आगरा के शुभम को दिया गया।
विज्ञापन

इसके पहले फाइनल मुकाबले का उद्घाटन राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर विश्व प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह रहे। आभार ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने किया। संचालन डॉ. हरि प्रताप त्रिपाठी और अभय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह, डॉ. अजय पांडेय, ओपी सिंह, बृजेश पांडेय, दीनदयाल, मंडली क्रीड़ा सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय, विवेकानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें