फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन सप्ताह तक चलेगा सफाई व सीलिंग का विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए की कालोनियों व नौकायन घाट पर होगी सफाई
विज्ञापन

अवैध कालोनियों को कराया जाएगा ध्वस्त

गोरखपुर। जीडीए ने अपनी कालोनियों और रामगढ़ताल के पर्यटन क्षेत्र में सफाई व अतिक्रमण हटवाने का विशेष अभियान शुरू किया है। उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान तीन दिन सफाई और तीन दिन अतिक्रमण हटाने का कार्य होना है।
ओएसडी व प्रभारी सचिव प्रखर उत्तम ने बताया कि रामगढ़ ताल क्षेत्र में पैडलेगंज बुद्ध द्वार से लेकर नौकायन केंद्र तक नियमित निगरानी कराई जा रही है। इस दौरान सड़क पर अवैध ठेला लगाने वाले और गंदगी फैलाने वालों को हटवाने के साथ ही अब जुर्माना भी लगाया जाएगा। रामगढ़ ताल से जलकुंभी हटवाने के लिए एक और नई मशीन मंगवाई जा रही है, जिससे चिड़ियाघर से सहारा एस्टेट के बीच वाले हिस्से की सफाई कराई जाएगी। इसके अलावा जीडीए की कालोनियों में भी सप्ताह में तीन दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियानों की निगरानी के लिए हर दिन समीक्षा भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अब तक ध्वस्त हो चुकी हैं 75 अवैध कालोनियां
प्रभारी सचिव प्रखर उत्तम ने बताया कि महायोजना 2031 के अनुसार चिह्नित 128 अवैध कालोनियों में से अब तक 75 को ध्वस्त कराया जा चुका है। लगभग 510 एकड़ क्षेत्रफल में प्रस्तावित इन कालोनियों के लिए जीडीए से कोई अनुमति या मानचित्र स्वीकृति नहीं कराई गई थी। इन अवैध कालोनियों को चिह्नित करने के बाद सुनवाई का भी मौका दिया गया था।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें