फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामगढ़ताल में भी जल्द कश्मीर सा सुकून..अब शिकारा में सैर-सपाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल में अब जल्द ही लोग कश्मीर जैसे शिकारा का आनंद भी ले सकेंगे। फ्लोटिंग रेस्तरां के बाद जीडीए ने इसके लिए ई-नीलामी से फर्म का चयन कर लिया है। नौका विहार के विस्तार क्षेत्र में बने प्लेटफाॅर्म नंबर-10 से शिकारा बोट के संचालन का अधिकार प्राप्त करने वाली फर्म ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कश्मीर के कुशल कारीगरों की निगरानी में शिकारा बोट का निर्माण कराने की तैयारी है। नए साल तक पर्यटकों के लिए शिकारा बोट को रामगढ़ताल में उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन




पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए उसके आगे रामगढ़ताल के किनारे चिड़ियाघर के पीछे होते हुए देवरिया बाईपास रोड तक करीब 1700 मीटर लंबा घाट का निर्माण कराया जा रहा है। देवरिया बाईपास रोड की तरफ बने 10 नंबर प्लेटफॉर्म पर कश्मीर के शिकारा का संचालन किया जाएगा। इसके लिए दो दिन पहले प्राधिकरण ने ई-नीलामी की प्रक्रिया पूरी की।



इसमें मेसर्स बलराम एपेक्स इंटरप्राइजेज ने सवा दो लाख रुपया महीना किराया देने की सर्वाधिक बोली लगाकर बोट संचालन का अधिकार प्राप्त किया। ई-नीलामी से चयन के बाद फर्म शिकारा बोट को ताल में उतारने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए कश्मीर के कुशल कारीगरों की निगरानी में शिकारा बोट का निर्माण कराए जाने पर निर्णय लिया है।
विज्ञापन




क्या है शिकारा बोट



शिकारा एक प्रकार की लकड़ी की नाव है, जो श्रीनगर के डल झील में देखने को मिलती है। शिकारा विभिन्न आकारों में होते हैं और परिवहन सहित कई उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाते हैं। एक सामान्य शिकारा में छह लोग बैठ सकते हैं। इसमें चालक पीछे की तरफ पैडल मारता है। अब मोटर लगाकर शिकारा का संचालन किया जा रहा है। रामगढ़ताल में दोनों तरह के शिकारा बोट को उतारने की तैयारी है।



पर्यटकों को आकर्षित करेगा शिकारा



रामगढ़ताल पर पर्यटक अब आसपास के जिलों से ही नहीं बल्कि दूसरे प्रांतों से भी पहुंचने लगे हैं। इसी कड़ी में रामगढ़ताल में क्रूज, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के बाद शिकारा बोट उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। ताल में मोटर बोट राइडिंग, पैरासेलिंग (पैरासेंडिंग), जेट स्कीइंग, स्पीड वोट राइडिंग, पर्यटक बोट आदि का संचालन पहले से किया जा रहा है। शिकारा बोट का संचालन शुरू होने के बाद रामगढ़ताल मनोरंजन की तमाम सारी विविधताओं को समेटने के साथ पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा।





वर्जन...



रामगढ़ताल में नौका विहार के विस्तार क्षेत्र में बने प्लेटफार्म नंबर-10 से शिकारा बोट का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर ई नीलामी से फर्म का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन




आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें