फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेच दी जमीन... अब पत्नी से बचने के लिए थाने से बाहर नहीं आ रहा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बच्चों के साथ दंपती पहुंचे थे गगहा थाने, जमीन बेचने पर हुआ था विवाद
विज्ञापन

दिनभर थाने में समझौता कराने में जुटी रही पुलिस, नहीं मानी पत्नी
गगहा। क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पति ने चुपके से जमीन बेच दी। इसकी जानकारी जब पत्नी को हुई तो लात-घूसे बरसाने लगी। जान बचाने के लिए पति थाने में बैठा है। उसका कहना है कि वह अगर घर जाएगा तो पत्नी हत्या कर देगी, इसलिए यहीं रहेगा। थाने के पास एक मंदिर में मंगलवार को दंपती के बीच जमकर लात-घूसे चले। दंपती के दो बच्चे झगड़ा देखकर चिल्लाने लगे।
शोर सुनकर आसपास के लोग आए और गगहा थाने पहुंचाया। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक दोनों के बीच थाने में दोनों के बीच तकरार चलती रही, पुलिस भी समझाती रही, लेकिन पति घर जाने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दंपती गगहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोठा के बेलवा निवासी बताए जा रहे हैं। पति ने कुछ दिन पहले अपने नाम की पैतृक जमीन बेच दी थी। इसकी जानकारी पत्नी को हुई तो पति घर से डरकर भाग गया। पत्नी ने थाने में शिकायत की थी। मंगलवार को दंपती को थाने में बुलाया गया था। इस दौरान थाने से सटे करवल माता मंदिर पर पति-पत्नी आपस में लात-घूसे चलाते दिखे। उनके साथ आए दोनों बच्चे माता-पिता को लड़ते-झगड़ते देखकर चिल्लाने लगे।
इस दौरान आसपास खड़े कई लोगों ने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग बीच-बचाव कर दोनों को थाने लेकर आए। पुलिस ने पहले दोनों का चालान करना चाहा, लेकिन साथ में दो छोटे बच्चों को देखकर समझाकर घर भेजने का प्रयास किया। देर शाम तक दोनों थाने में ही वाद-विवाद करते नजर आए। दोनों ने एक दूसरे पर जान का खतरा होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पति का कहना है कि वह रातभर थाने पर बैठने को तैयार है, लेकिन पत्नी के साथ गया तो उसकी हत्या हो जाएगी। गगहा थाना प्रभारी गौरव वर्मा का कहना है कि मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें