फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उड़ीसा से गांजा लाकर मुरादाबाद और दिल्ली में खपा रहा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल से वांछित संभल जिले के हरनाम सिंह उर्फ राहुल की गिरफ्तारी के लिए रखा गया था पांच हजार का इनाम
विज्ञापन

सहजनवां में वर्ष 2022 में एसटीएफ ने पकड़ा था उड़ीसा से गांजा लादकर दिल्ली जा रहा कंटेनर
पकड़े गए थे सात तस्कर, कंटेनर मालिक हरनाम सिंह पर दर्ज किया गया था केस, तभी भागा हुआ था तस्कर
गोरखपुर। सहजनवां पुलिस ने बुधवार सुबह पांच हजार के इनामी गांजा तस्कर को भीटी रावत के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी अब्बूनगर निवासी हरनाम सिंह उर्फ राहुल के रूप में हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक, हरनाम उड़ीसा से गांजा लाकर मुरादाबाद और दिल्ली में खपाता था। वर्ष 2022 में सहजनवां थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया गया था, तभी से वह भागा हुआ था।
सहजनवां थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2022 में एसटीएफ ने क्षेत्र से ही एक कंटेनर पकड़ा था। तलाशी में 4.69 क्विंटल गांजा मिला था। मौके से सात आरोपी पकड़े गए थे। पूछताछ और जांच में कंटेनर मालिक हरनाम सिंह उर्फ राहुल का नाम भी सामने आया था। पकड़े गए आरोपियों ने बताया था कि उड़ीसा से गांजा लादकर गोरखपुर के रास्ते मुरादाबाद लेकर जा रहे थे। वहां से अन्य जिलों में भी गांजा की खेप भेजी जाती है। इसका सरगना हरनाम सिंह है।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने कई बार संभल जाकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसएसपी ने गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपये का इनाम रखा था। गिरफ्तारी के बाद गांजा तस्करी करने वाले गिरोह पर पुलिस गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सहजनवां पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह सूचना मिली कि तस्कर उड़ीसा में गांजा लेने जा रहा है। भीटी रावत के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
वर्जन
तीन साल से वांछित की तलाश की जा रही थी। पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया गया है।
-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें