फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बदले गए छह थानेदार, अर्चना सिंह को खजनी थाने की मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज में विवेचना में लापरवाही में हटे खोराबार के थानेदार
विज्ञापन

देर रात एसएसपी ने किया तबादला
गोरखपुर। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बृहस्पतिवार रात छह थानों के थानेदार बदल दिए। पहली बार ग्रामीण क्षेत्र के किसी थाने की जिम्मेदारी महिला इंस्पेक्टर अर्चना सिंह को दी गई है। खोराबार के थानेदार रहे नीरज राय हटा दिए गए हैं। उनपर महराजगंज जिले में विवेचना में लापरवाही का आरोप था। जयंत कुमार सिंह को झंगहा थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
खोराबार से हटाए गए नीरज राय पर महराजगंज जिले में पोस्टिंग के दौरान विवेचना में लापरवाही का आरोप था। विवेचक के रूप में उन्होंने एक किशोरी को मृत बताया था और इस मामले में उसके पिता और भाई को जेल भेजा गया था। बाद में किशोरी जीवित मिली। मामले में गलती साबित होने के बाद महराजगंज एसपी की ओर से कार्रवाई को लेकर पत्र भी लिखा गया था। इस बार जारी तबादला आदेश में उन्हें थाने से हटाकर क्राइम ब्रांच में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तबादला आदेश में इंसपेक्टर अर्चना सिंह को तिवारीपुर से खजनी थाने का इंचार्ज बनाया गया है। कैंपियरगंज के थानाध्यक्ष रहे पंकज गुप्ता अब तिवारीपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे। लंबे समय से पुलिस लाइन में रहे जयंत कुमार सिंह को झंगहा थाने की जिम्मेदारी मिली है। राजघाट थाना इंचार्ज इत्यानंद पांडेय को खोराबार भेजा गया है। खजनी के थानेदार रहे सदानंद सिन्हा को राजघाट का थानाध्यक्ष बनाया गया है। राकेश रोशन सिंह झंगहा से कैंपियरगंज की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें