फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम और डूडा के एक समान प्राेजेक्ट की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम ने शहर में 150 कार्यों का टेंडर किया है, वहीं डूडा ने भी 91 कार्यों के लिए टेंडर दिया है। नगर के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने निर्माण विभाग के सभी अभियंताओं को निर्देशित किया है कि डूडा की सड़क एवं नाली निर्माण और नगर निगम नाली-सड़क निर्माण के प्रस्तावित कार्यों का मिलान कर लें, जिससे कि कोई दोहराव न हो। अगर कोई कार्य समान हो तो उसे निरस्त कर दें।
विज्ञापन

संजय चौहान अपने कार्यालय में अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, अमरनाथ, सहायक अभियंता नर्वदेश्वर पांडेय, नवीन श्रीवास्तव, शैलेश कुमार, अवर अभियंता विवेकानंद सिंह, अवनीश भारती, अतुल कुमार, राजकुमार, रंजीत कुमार, सूरज शर्मा, अभय सोनकर के साथ निर्माण कार्यों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने इस बात पर नाराजगी व्यक्त किया कि आईजीआरएस और सीएम हेल्प लाइन के प्रकरण काफी संख्या में लंबित हैं। अवर अभियंता अतुल कुमार समेत सभी अवर अभियंताओं को प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई कर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
बैठक में 31 अक्तूबर तक पुराने भवन में संग्रहालय निर्माण पूरा करने के साथ अवर अभियंता अभय सोनकर समेत सभी अभियंताओं को संग्रहालय में गोरखपुर महानगर के पुरातत्वों का कलेक्शन कर स्थापित किए जाने के लिए निर्देशित किया। यह भी कहा कि 29 सितंबर तक इससे अवगत भी कराएं। मुख्य अभियंता ने अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे उच्चाधिकारियों द्वारा वाट्सएप पर दिए गए दिशा निर्देश का अनुपालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें