फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुकान में घुसकर महिला के साथ मारपीट व अभद्रता, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजघाट क्षेत्र के एक मोहल्ले में पड़ोसियों ने वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

मारपीट के बाद पांच अज्ञात साथियों के साथ भाग निकले आरोपी
गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मंगलवार को कुछ युवकों ने एक दुकान में घुसकर महिला के साथ अभद्रता और मारपीट की। साथ दुकान में भी तोड़-फोड़ की। विरोध करने पर महिला के पति को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है। महिला के पति की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

महिला के पति ने पुलिस के दिए तहरीर में बताया कि मेरी पत्नी घर में ही दुकान संचालित करती है। मंगलवार की दोपहर में पड़ोसी चंदन नरायन और अक्षत नरायन रंजिशवश अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दुकान में घुस गए और पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर जब मैं मौके पर पहुंचा तो आरोपी दुकान में तोड़-फोड़ करते मिले। विरोध करने पर मुझे भी मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी पांच अज्ञात साथियों के साथ चार पहिया वाहन से भाग निकले। मैंने अपना व पत्नी का इलाज करवाया इसके बाद पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें