फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टिनशेड में लटका मिला शटरिंग मिस्त्री का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा इलाके का मामला, पत्नी ने एक व्यक्ति से कहासुनी का लगाया आरोप
विज्ञापन

गजपुर (गोरखपुर)। गगहा थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव के बस्तुपार निवासी शटरिंग मिस्त्री का शव रविवार को उसके टिनशेड के घोठे (पशुशाला) में रस्सी से लटका मिला। पुत्र ने पिता की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। उसने पुलिस को बताया कि पिता का हाथ बंधा था।
बस्तुपार निवासी जितेंद्र पासवान (43) मकान की शटरिंग का कार्य करते थे। शनिवार को वह घर से कुछ दूरी स्थित घोठे पर बने टिनशेड में सोए थे। रात में परिजन खाना लेकर पहुंचे तो बाद में खाने की बात कही। परिजन खाना रखकर घर चले आए। सुबह परिजन घोठे पर गए तो जितेंद्र का शव फंदे से लटका था। चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची गजपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पत्नी रामशीला का कहना था शटरिंग कार्य को लेकर एक व्यक्ति से कहासुनी हुई थी। एसओ सुशील कुमार ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें