गीडा के वाडा सेल्स काॅरपोरेशन में हुई चोरी, व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात पर केस
गोरखपुर। गीडा इलाके में स्थित गोदाम से सीसीटीवी कैमरे तोड़कर 25.50 लाख के जूते-चप्पल की चोरी का मामला सामने आया है। तारामंडल के जैमिनी गार्डेनिया निवासी व्यापारी शिवम गोयल की तहरीर पर गीडा थाने में अज्ञात पर केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिवम गोयल वाडा सेल्स काॅरपोरेशन नाम से जूते-चप्पल का कारोबार करते हैं। जूते-चप्पल रखने के लिए गीडा के कोलिया मौजा हरैया में गोदाम बनाया है। शिवम ने तहरीर देकर बताया है कि 12 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। गोदाम में प्रवेश कर चोरों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़कर फिर लाइट बंद कर अंधेरा कर दिया।
गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो व्यक्ति दिख रहे हैं। एक पहले गेट कूदकर अंदर प्रवेश करता है। इसके बाद बाहर खड़ा व्यक्ति एक डंडा अंदर फेंकता है। उस डंडे से अंदर घुसा चोर सीसीटीवी कैमरे तोड़ देता है। दोनों चेहरे पर सफेद कपड़ा लपेटे हुए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कराने में पुलिस जुटी है।