पंडालों के बाहर लगे मेले में परिवार सहित श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की व जायके का भी आनंद लिया। बुधवार को भी नवमी के दिन श्रद्धालु पंडालों में माता के दर्शन-पूजन कर मेले का आनंद लेंगे। बृहस्पतिवार को विजयादशमी के दिन रावण दहन के साथ राघव-शक्ति मिलन बसंतपुर में होगा। उसके बाद इसी दिन माता की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 8
श्री दुर्गा पूजा मां वैष्णो समिति पिपल डाडा कुनराघाट में स्वचालित दुर्गा प्रतिमा महिषासुर मर्दन
शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ शहर के प्रमुख पंडालों में देखने को मिली। श्रद्धालु मां की प्रतिमा देख निहाल हो उठे। सुबह से ही पूजा पाठ का सिलसिला शुरु हो गया। श्रद्धालुओं ने माता के पंडालों में पूजा-अर्चना कर मेले का आनंद उठाया। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ माता के चरणों में शीश नवाए। पंडालों व सड़कों पर देर रात तक चहल-पहल देखने को मिला।
विज्ञापन
2 of 8
मां दुर्गा की प्रतिमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार शाम होते ही माता के पंडाल रोशनी से जगमग हो गए। हर पंडालों में माता के भक्ति गानों की धुन सुनाई दे रही थी। जगह-जगह देवी गीतों का आयोजन से वातावरण भक्तिमय रहा।
विज्ञापन
3 of 8
मां दुर्गा की प्रतिमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर के रेलवे स्टेशन रोड, गोलघर काली मंदिर, जाफरा बाजार, कालीबाड़ी ,दुर्गाबाड़ी, एनई रेलवे दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित बालक इंटर काॅलेज परिसर, लोको ग्राउंड, धर्मशाला बाजार, मोहद्दीपुर आदि पंडालों में ज्यादा भीड़ देखने को मिली।
4 of 8
मां दुर्गा की प्रतिमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंडालों के बाहर लगे मेले में परिवार सहित श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की व जायके का भी आनंद लिया। बुधवार को भी नवमी के दिन श्रद्धालु पंडालों में माता के दर्शन-पूजन कर मेले का आनंद लेंगे। बृहस्पतिवार को विजयादशमी के दिन रावण दहन के साथ राघव-शक्ति मिलन बसंतपुर में होगा। उसके बाद इसी दिन माता की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
दुर्गा पंडाल के सामने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रद्धालुओं ने माता के मंदिरों में अर्पित की नारियल चुनरी
शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं ने सुबह से ही माता के प्रमुख मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना की। श्रद्धालुओं ने माता जगतजननी को नारियल चुनरी भेंट कर धूप कपूर से माता की पूजा कर मंगलकामना की।
विज्ञापन
6 of 8
मां दुर्गा की प्रतिमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर के गोलघर काली मंदिर, दाउदपुर स्थित काली मंदिर के साथ ही शहर से सटे बुढि़या माता मंदिर, जंगल कौड़िया मंदिर, तरकुलहा देवी मंदिर सहित मोहल्लों में स्थापित शक्ति पीठ में पूजन किया। काली मंदिरों में पूरी हलवा चढ़ाया गया। संधि पूजा श्रद्धालुओं ने की। माता के मंदिरों में भी भजन-कीर्तन हुआ।
विज्ञापन
7 of 8
सजकर तैयार पंडाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाली समाज की ओर से हुआ माता का पूजन
शारदीय दुर्गापूजा के अवसर पर दुर्गाबाड़ी बंगाली समिति की ओर से महाष्टमी की पूजा-अर्चना की गई। दिन में समिति की ओर से संधि पूजा भी की गई। वहीं बालक इंटर कॉलेज परिसर में पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।
मां दुर्गा की मूर्ति के सामने पूजा करते श्रद्धालु
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, लोको ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। माता के भजन-कीर्तन के साथ आरती की गई। ढोलक झाल बजाया गया। श्रद्धालुओं ने देर रात तक दर्शन किया। वहीं स्थानीय रीति से स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में माता की आरती सुबह-शाम की गई।