फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एयरपोर्ट निदेशक से मिले शंख एयर के अधिकारी, लखनऊ की उड़ान शीघ्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ान को लेकर रक्षा मंत्री से मिले सांसद
विज्ञापन

गोरखपुर। एयरपोर्ट निदेशक से बुधवार को शंख एयर के अधिकारी गुरुदीप सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू करने पर काफी देर तक चर्चा हुई। साथ ही अन्य शहरों के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की मंशा जाहिर की।
मई के दूसरे सप्ताह से शंख एयर लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू कर सकता है। इसको लेकर तैयारियां चल रही है। इसको लेकर गुरुदीप सिंह ने गोरखपुर एयरपोर्ट का दौरा किया। कंपनी ने एयरपोर्ट प्रशासन से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के साथ टर्मिनल में कार्यालय के लिए जगह मांगी है। गोरखपुर से लखनऊ के लिए पहले एयर एलायंस की उड़ान संचालित होती थी, जो क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) के तहत 28 मार्च 2021 को शुरू हुई थी। यह उड़ान गोरखपुर से दिल्ली जाने वाले एटीआर विमान के जरिए संचालित की जाती थी। रोजाना सुबह 11:45 बजे गोरखपुर से लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाला यह विमान दोपहर 2:10 बजे वापस गोरखपुर आकर दिल्ली के लिए रवाना होता था। लेकिन एक साल पहले यह सेवा बंद हो गई, जिससे यात्रियों को बस और ट्रेन का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री से मिले सांसद
एयरपोर्ट सलाहकार समिति अध्यक्ष सदर सांसद रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान गोरखपुर एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ान शुरू कराने पर चर्चा हुई। सांसद ने बताया कि शीघ्र 24 घंटे उड़ान की अनुमति प्राप्त हो जाएगी। इससे पूर्वांचल वासियों को हवाई यात्रा में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें