फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलेश हत्याकांड : बंगलूरू पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलूरू पुलिस ने आरोपी पर रखा था 50 हजार रुपये का इनाम
विज्ञापन

बंगलूरू पुलिस ने शैलेश के परिजनों की मदद से आरोपी को दबोचा, ले गई साथ
गोरखपुर। बंगलूरू पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने बेलीपार के जूडापुर गांव निवासी शैलेश यादव हत्याकांड में मुख्य आरोपी वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर में सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अभौली गांव से शैलेश के परिजनों की मदद से आरोपी को पकड़ा और अपने साथ बंगलूरू ले गई। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

मूलरूप से सिकरीगंज के अभौली गांव का निवासी वीरेंद्र यादव बंगलूरू में अपने साथी बेलीपार के अरुण और सिकरीगंज के सतीश संग रहता था। बेलीपार के जूडापुर गांव का शैलेश यादव भी इन लोगों के साथ पेंट-पालिश का काम करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि शैलेश ने वीरेंद्र को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। आरोप है कि इसी राज को छिपाने और पुरानी रंजिश के चलते तीनों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पूरे मामले को हादसे का रूप देने की कोशिश की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर शैलेश के भाई शशिभूषण यादव ने बंगलूरू के बंदेपल्या थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में अरुण को महाराष्ट्र से और सतीश को बंगलूरू रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी वीरेंद्र तब से भागा हुआ था। हाल ही में शैलेश के परिजनों को वीरेंद्र की लोकेशन सिकरीगंज क्षेत्र में होने की सूचना मिली। उन्होंने यह जानकारी बंगलूरू पुलिस को दी। इसके बाद बंगलूरू से क्राइम ब्रांच की टीम यहां पहुंची। परिजनों की मदद से शुक्रवार दोपहर अभौली गांव के पास से वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे लेकर बंगलूरू रवाना हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें