फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू व कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू... दिखी सख्ती

Fri, 29 Nov 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में बृहस्पतिवार को परास्नातक विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की शुरुआत हो गई। पहले दिन सिर्फ द्वितीय पाली (अपराह्न 1 से 4 बजे तक) में परीक्षा आयोजित हुई। इसमें डीडीयू समेत 15 केंद्रों पर 13 विषयों की परीक्षाएं संपन्न हुई। पहले दिन पंजीकृत 1272 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि आठ ने छोड़ दी। परीक्षार्थियों में 939 छात्राएं और 333 छात्र थे।
विज्ञापन


पहले दिन मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, विजुअल एंड फाइन आर्ट्स, गणित एवं सांख्यिकी आदि विषयों की परीक्षाएं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। सभी केंद्रों पर सख्ती दिखी। डीडीयू प्रशासन ने दावा किया है कि परीक्षाएं पूरी तरह से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के आईटीसी सेल का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने कॉलेजों पर स्थित केंद्रों की सीसीटीवी से मॉनीटरिंग की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने महात्मा गांधी पीजी कॉलेज का भी दौरा कर जायजा लिया। कला संकाय भवन में भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

-
जल्द भुगतान के आश्वासन पर माना गुआक्टा
गुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. लोकेश त्रिपाठी व महामंत्री डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक सप्ताह में सभी परीक्षा देयकों के भुगतान का आश्वासन दिया है। इसके बाद परीक्षा बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि गुआक्टा की सभी मांगें पूरी नहीं हुईं तो बृहद आंदोलन किया जाएगा।
...
यूजी की परीक्षाएं पांच से
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि स्नातक की परीक्षाएं पांच दिसंबर से शुरू होंगी। उसकी समय-सारिणी तैयार की जा रही है। शुक्रवार को शाम तक समय-सारिणी जारी कर दी जाएगी। यह परीक्षाएं 10 जनवरी को समाप्त होंगी। यूजी के किसी भी सेमेस्टर के जो विद्यार्थी अब तक परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके लिए 29 नवंबर को एक दिन के लिए पोर्टल खोला जा रहा है।
...
विधि की परीक्षाएं दूसरे हफ्ते में
कुलपति ने बताया कि एलएलबी, बीए एलएलबी और एलएलएम के सभी सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। लॉ के विद्यार्थी जल्द फॉर्म भर लें। इनकी परीक्षाएं दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होंगी। बीएड के विद्यार्थियों का डाटा भी आ गया है। एक-दो दिन में उनका परीक्षा फॉर्म भी खुल जाएगा। उनकी परीक्षाएं भी जल्द शुरू होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें