वेटिंग का नया नियम लागू होने के बाद फुल हैं नियमित ट्रेनें
गोरखपुर। ट्रेनों में 25 फीसदी वेटिंग की बुकिंग का नया नियम लागू होने बाद नियमित चलने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो जा रही हैं। वेटिंग टिकट भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों को विकल्प बना सकते हैं। दिल्ली, जम्मू, ऋषिकेश, गुवाहाटी आदि जगहों को जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं। इन ट्रेनों में सीटें बुक कराकर सफर को आरामदायक बना सकते हैं।
रेल प्रशासन ने 26 जून की शाम तक खाली सीटों का आंकड़ा जारी किया है, जिसके मुताबिक गोरखपुर से चलने वाली 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल में 05 जुलाई को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 19, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 80 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 315 बर्थ, 12 जुलाई को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 20, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 79, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 350 तथा शयनयान श्रेणी में 320 बर्थ उपलब्ध हैं।
इन ट्रेनों में उपलब्ध बर्थ
- छपरा से चलने वाली 05305 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस वाया गोरखपुर स्पेशल में 07 जुलाई को वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी में 639, 10 जुलाई को वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी में 673 तथा शयनयान श्रेणी में 112, 14 जुलाई को वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी में 221 तथा शयनयान श्रेणी में 668 बर्थ उपलब्ध हैं।
- छपरा से चलने वाली 05113 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस वाया गोरखपुर स्पेशल में 09 जुलाई को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 25 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 80 बर्थ, 16 जुलाई को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 31, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 123 तथा शयनयान श्रेणी में 479 बर्थ उपलब्ध हैं।
- रक्सौल से चलने वाली 05559 रक्सौल-उधना वाया गोरखपुर स्पेशल में 12 जुलाई को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 41, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 123, 19 जुलाई को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 61, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 292, शयनयान श्रेणी में 220 तथा 26 जुलाई,2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 58, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 294 तथा शयनयान श्रेणी में 315 बर्थ उपलब्ध हैं।
- बरौनी से 30 जून को चलने वाली 04138 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल के द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान में 284 सीट उपलब्ध हैं।
- मुजफ्फरपुर से चलने वाली 04017 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल में 04 जुलाई को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 12, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 56, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 184, 11 जुलाई को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 13, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 65, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 319 तथा शयनयान श्रेणी में 231 बर्थ उपलब्ध हैं।
- सीतामढ़ी से 12 जुलाई को चलने वाली 04097 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल के शयनयान श्रेणी में 163 बर्थ उपलब्ध हैं।
- दरभंगा से 12 जुलाई को चलने वाली 04011 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल के शयनयान श्रेणी में 293 बर्थ उपलब्ध हैं।
- मुजफ्फरपुर से चलने वाली 04301 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल में 09 जुलाई को शयनयान श्रेणी में 286 तथा 16 जुलाई को शयनयान श्रेणी में 222 बर्थ उपलब्ध हैं।
- रक्सौल से चलने वाली 04025 रक्सौल-दिल्ली स्पेशल में 09 जुलाई को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 52, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी में 217, 11 जुलाई को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 16, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 65, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 83, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी में 242 तथा शयनयान श्रेणी में 263 बर्थ उपलब्ध हैं।
- गुवाहाटी से 14 जुलाई को चलने वाली 04605 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल गाड़ी के शयनयान श्रेणी में 399 बर्थ उपलब्ध हैं।
- सहरसा से चलने वाली 04617 सहरसा-अमृतसर वाया गोरखपुर स्पेशल में 09 जुलाई को शयनयान श्रेणी में 306 बर्थ तथा 10 जुलाई को शयनयान श्रेणी में 567 बर्थ उपलब्ध हैं।