फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वन विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ जमीन की तलाश शुरू

Wed, 09 Oct 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। वन विश्वविद्यालय बनाने के लिए प्रशासन ने 50 एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार को डीएफओ विकास यादव और एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी ने भटहट क्षेत्र में दो गांवों में जाकर जमीन को देखा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जटायु संरक्षण केंद्र के उद्घाटन के दौरान गोरखपुर में वन विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की थी। इस विश्वविद्यालय में वन से संबंधित डिग्री और डिप्लोमा के कोर्स संचालित होंगे। पर्यावरण को लेकर आ रही चुनौती के बीच इस विश्वविद्यालय की स्थापना काफी अहम होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 50 एकड़ जमीन तलाशने के निर्देश दिए हैं। डीएम कृष्णा करुणेश ने इसकी जिम्मेदारी सदर तहसील को दी है। सोमवार को एसडीएम सदर व डीएफओ भटहट क्षेत्र के भेलिमपुर एवं जंगल डुमरी नंबर दो में जमीन देखने पहुंचे थे। अभी सरकारी जमीन तलाशने पर जोर है। एसडीएम सदर ने बताया कि जमीन की तलाश शुरू की गई है। कुछ स्थानों पर निरीक्षण किया गया है। जल्द ही जमीन फाइनल कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें