फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कचहरी बस स्टेशन पर लगा स्क्रीन, बसों के आवागमन की मिल रही जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों की तरह अब बस स्टेशनोें पर भी यात्री एलईडी स्क्रीन पर बसों की समय-सारिणी देख सकेंगे। जिससे बस के आने व जाने की जानकारी मिलने से उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी। कचहरी बस स्टेशन पर एलईडी स्क्रीन लग गई है।
विज्ञापन


एलईडी स्क्रीन लग जाने से यात्री अब बसोें का घंटो इंतजार नहीं करेंगे। समय-सारिणी के हिसाब से बसों का संचालन होगा। इससे बस यात्रियों के समय की बचत हो रही है। शहर के रेलवे बस स्टेशन व नौसड़ बस स्टेशन पर भी जल्द ही एलईडी स्क्रीन लगा दी जाएगी। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। कचहरी बस स्टेशन पर एलईडी स्क्रीन लगने से यात्रियों को बसों का समय पता रहेगा। इससे यात्री इधर-उधर नहीं भटकेंगे। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि बस स्टेशनों पर एलईडी स्क्रीन लगाने की तैयारी काफी दिनों से चल रही थी। कचहरी बस स्टेशन पर लग गया है। जल्द ही इसे दो और बस स्टेशनों पर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें