फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सांभर का बढ़ा कुनबा...तीन साल में दोगुनी हुई संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में सांभर का कुनबा बढ़ा है। तीन वर्ष में इनकी संख्या दोगुनी हो गई है। तीन दिन पहले एक सांभर ने बच्चे को जन्म दिया है। नए मेहमान को ठंड से बचाने के लिए चिड़ियाघर प्रशासन ने विशेष उपाय किए हैं।
विज्ञापन

सांभर हिरन की की सबसे बड़ी प्रजातियों में से एक है। वर्ष 2021 में जब चिड़ियाघर का उद्घाटन हुआ था उस समय यहां पर नर और मादा के दो जोड़े यानी चार सांभर आए थे। नए बच्चे के आने के बाद चिड़ियाघर में अब कुल सांभरों की संख्या आठ हो गई है।
चिड़ियाघर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि चिड़ियाघर में जन्मा सांभर का बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। चिड़ियाघर प्रशासन यहां रह रहे वन्यजीवों की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रही है। ऐसा इसलिए है कि गोरखपुर का चिड़ियाघर अभी नया है। यहां पर वन्यजीवों की संख्या भी कम है। चिड़ियाघर में किसी भी वन्यजीव को लाने के लिए नियमानुसार उस चिड़ियाघर को बदले में एक वन्यजीव देना होता है। चिड़ियाघर उद्घाटन के दौरान दो नर और दो मादा सांभर आए थे। लेकिन उनकी उचित देखभाल और समय पर ब्रीडिंग होने से तीन वर्ष में सांभर की संख्या दोगुणा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें