फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमबीए की पढ़ाई के बाद खुद का स्टार्टअप शुरू करेंगे साहिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2024 परीक्षा में शहर के साहिल गुप्ता ने अपना परचम लहराया है। कैट परीक्षा के परिणाम बृहस्पतिवार देर शाम घोषित किए गए। इसमें साहिल गुप्ता को 99.7 परसेंटाइल मिला है। पूरे भारत में 14 अभ्यर्थियों को 100 परसेंटाइल मिला है, जिसमें सिर्फ एक महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


शहर के मुफ्तीपुर निवासी साहिल ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह एमबीए की पढ़ाई के बाद खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। नौकरी में उनकी रुचि नहीं है। इसके लिए उन्होंने अभी से प्लानिंग की हुई है। इसकी प्रेरणा उन्हें बड़ी बहन हर्षिता से मिली, जिन्होंने एमबीए की पढ़ाई की है। बड़े भाई हर्ष गुप्ता ने भी हमेशा हौसला बढ़ाया। साहिल बचपन से ही मेधावी रहे हैं।
उन्होंने कक्षा 10 वीं में 96.20 और कक्षा 12 वीं में 97.75 परसेंटाइल हासिल किया। इसके बाद आईआईटी धनबाद से बीटेक की पढ़ाई इसी वर्ष पूरी की है। वह इस समय नोएड में एक प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी कर रहे हैं, लेकिन नौकरी में मन नहीं लगा है। साहिल के पिता शिव कुमार कपड़ा व्यवसायी हैं और मां अर्चना गुप्ता भी व्यवसाय में सहयोग करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद साहिल के परिवार में खुशी की लहर है। रिश्तेदार और गुरुजन फोन कर दिनभर बधाई देते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें