जानीपुर। गोला थाना क्षेत्र के इंडियन बैंक पड़ौली में एक महिला सोमवार को खाता खुलवाने आई। महिला ने फाॅर्म में पति वाले कालम में दूसरे समुदाय के युवक का नाम लिखा था। यह देख कर एक ग्राहक, जो बैंक में पैसा जमा करने आया था। उसने हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में 112 नंबर की पुलिस बुला ली। इससे बैंक मैनेजर ने खाता खोलने से हाथ खड़ा कर दिया। लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि यह लव जिहाद का मामला है। पुलिस का कहना है जब कोई प्रार्थना पत्र (तहरीर) मिलेगा, तब हम जांच करेंगे। वहीं इंडियन बैंक के मैनेजर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि खाता नहीं खुला है। कागजातों की जांच होगी।
सोमवार को थाना क्षेत्र के पड़ौली स्थित इंडियन बैंक की शाखा पर एक महिला अपना खाता खुलवाने के लिए अपने फाॅर्म के साथ जरूरी कागजात जमा करने आई। वहां मौजूद बैंक के एक अन्य ग्राहक की नजर जब बैंक फॉर्म पर पड़ी। उसने देखा की माता-पिता का कुछ और नाम था, जबकि पति के कालम में दूसरे समुदाय के युवक का नाम लिखा था। इसके बाद ग्राहक ने शक जाहिर किया। अन्य ग्राहक भी वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी वहां पंहुची। हंगामा होता देख महिला को लेकर पहुंचे दो युवक वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दो माह पहले महिला के आधार कार्ड में सुधार कराया गया है।