गोरखपुर। बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले अनफिट स्कूली बसों का पंजीकरण आरटीओ ने निलंबित कर दिया था। शुक्रवार को आरटीओ विभाग ने 275 निलंबित वाहनों की सूची जारी कर दी। इसमें जिसमें 222 स्कूली वाहन तथा 53 निजी वाहन शामिल है। 15 अगस्त तक निलंबित वाहनों का फिटनेस करने की सुविधा एफिडेविट के साथ दी गई थी, जिसमें किसी ने भी फिटनेस नहीं कराई।
आरटीओ विभाग की ओर से विभाग के बाहर सूची चस्पा करने के साथ-साथ विद्यालयों को भी भेज दी है। इससे जिस विद्यालय उक्त वाहन नंबर को नोट कर उनसे बच्चों को न भेजें। विभाग का कहना है कि विभाग इस सूची से विद्यालय विद्यालय पर जाकर वाहनों की भौतिक स्थिति का पता लगाएगी। हो सकता है कई वाहन कबाड़ में पड़े हो जो चलने योग्य न हो। विभाग का कहना है कि ऐसी वहां का नंबर पंजीयन लिस्ट से हटाया जाएगा, जिससे अनफिट वाहनों की संख्या कम हो सके।
कोट...
पंजीयन निलंबित हो चुके स्कूली वाहनों को 15 अगस्त तक का समय फिटनेस करने के लिए दिया गया था। समय सीमा पूरी हो चुकी है। इसलिए वाहन संख्या को जारी किया गया है। इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- अरुण कुमार, एआरटीओ प्रशासन, परिवहन विभाग