शाहपुर पुलिस ने तारामंडल निवासी मां-बेटे पर दर्ज किया केस
बलिया जिले के रहने वाले हैं पीड़ित सिपाही
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के बिछिया स्थित पीएसी में तैनात सिपाही से बेटी की शादी के नाम पर 13 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। एसएसपी के निर्देश पर शनिवार को शाहपुर पुलिस रामगढ़ताल इलाके के वसुंधरा इंक्लेव निवासी मां-बेटे सुनीता सिंह और अभिनंदन कुमार के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बलिया जिले के रसड़ा इलाके के ग्राम मंगरौली निवासी पंकज यादव बिछिया स्थित 26 वीं वाहिनी पीएसी में तैनात हैं। उन्होंने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके क्वार्टर पर बिहार के भोजपुर जनपद के मोटी स्थित आरा निवासी कुमार अभिनंदन और सुनीता सिंह से मुलाकात हुई। आरोप है कि दोनों मां-बेटे ने बताया कि लड़की की शादी करनी है, रुपये की आवश्यकता है।
मां-बेटे की बातों पर विश्वास कर विभिन्न तिथियों में 13 लाख रुपये ऑनलाइन दे दिए। कुछ दिन बाद रुपये की जरूरत पड़ी तो मां-बेटे से रुपये मांगे तो आज-कल करते हुए टालमटोल करने लगे। आरोप है कि क्वार्टर वसुंधरा इंक्लेव पर जाने पर मां-बेटे ने जान से मारने की धमकी देने लगे।