फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राेइंग : हरियाणा का दबदबा, चार में से जीते तीन स्वर्ण पदक

विज्ञापन
रामगढ़ताल में आयोजित ब​​थवाल कप 2025 इण्टर स्टेट रोइंग प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ियों के साथ
विज्ञापन
रामगढ़ताल में आयोजित हुई अंतरराज्यीय बथवाल कप रोइंग प्रतियोगिता
विज्ञापन

गोरखपुर। बथवाल कप अंतरराज्यीय बथवाल कप रोइंग प्रतियोगिता रविवार को रामगढ़ताल में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 10 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में हरियाणा का दबदबा रहा। चार में से तीन प्रतियोगिताओं में हरियाणा ने स्वर्ण पदक और एक में रजत पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता के सिंगल्स के एक हजार मीटर महिला वर्ग में हरियाणा की नैना ने सभी को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। बिहार की नीलू सिल्वर और झारखंड की सुलेखा मुर्मू ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। सिंगल्स एक हजार मीटर पुरुष वर्ग में हरियाणा के सक्षम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। उत्तर प्रदेश के शोभित पांडेय ने सिल्वर और उत्तर प्रदेश के ही गुरमीत सिंह ने ब्राॅन्ज मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन

एक हजार मीटर डबल्स महिला में हरियाणा की पलक और सविता की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश की डॉली और रूपल यादव की जोड़ी ने सिल्वर और झारखंड की खुश्बू महतो व लादूंगी सोय ने ब्राॅन्ज मेडल प्राप्त किया। एक हजार मीटर डबल्स पुरुष वर्ग में दिल्ली के यश कुमार यादव और प्रवीण कुमार ने गोल्ड, हरियाणा के राहुल और अंशू ने सिल्वर और उत्तर प्रदेश के कपिल कुमार और दीपक ने ब्राॅन्ज मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन

विजेताओं को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, रोइंग के एशियन मेडलिस्ट पुनीत कुमार, बीके पाल व सुधीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें