फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रयागराज में कुंभ स्पेशल चलने के कारण 19 ट्रेन का रूट बदलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-औडिहार-वाराणसी की जगह कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी के रास्ते चलेंगी ट्रेनें
विज्ञापन

गोरखपुर। रेल प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से 19 ट्रेनों को 26 फरवरी से विभिन्न तिथियों में परिवर्तित कर चलाने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि प्रयागराज-महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुंभ स्पेशल चलाई जा रही है। ऐसे में ट्रैक खाली रहे इसलिए मार्ग परिवर्तित किया गया है। ट्रेनें प्रयागराज-औडिहार-वाराणसी की जगह कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बारांबंकी और कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएंगी।


इन ट्रेनों का हुआ मार्ग परिवर्तन
- नई दिल्ली से 27 फरवरी को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-औड़िहार-छपरा के स्थान पर कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 27 एवं 28 फरवरी को चलने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटारसी-मानिकपुर-प्रयागराज जं.-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 27 एवं 28 फरवरी को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-जंघई-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बारांबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
- दुर्ग से 27 फरवरी को चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवां एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सतना-मानिकपुर-प्रयागराज जं.-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सतना-कानपुर सेंट्रल-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- पुणे से 27 फरवरी को चलने वाली 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटारसी-मानिकपुर-प्रयागराज जं.-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
- जयनगर से 27 फरवरी को चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-औंड़िहार-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर- बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 28 फरवरी एवं 01 मार्च, 2025 को चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी-जंघई-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-बीना-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 28 फरवरी एवं 01 मार्च, 2025 को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज जं.-मानिकपुर-इटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-बीना-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 01 मार्च, 2025 को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज जं.-मानिकपुर-खजुराहो-ललितपुर-बीना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-बीना के रास्ते चलाई जाएगी।

- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 27 एवं 28 फरवरी, 2025 को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटारसी-मानिकपुर-प्रयागराज जं.-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 27 एवं 28 फरवरी को चलने वाली 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बीना-सागर-मानिकपुर-प्रयागराज जं.-जंघई-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-जौनपुर-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।
- ओखा से 27 फरवरी को चलने वाली 22969 ओखा-बनारस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बनारस के रास्ते चलाई जाएगी।
- रामेश्वरम से 26 फरवरी को चलने वाली 22535 रामेश्वरम-बनारस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-बनारस के रास्ते चलाई जाएगी।
- जयनगर से 27 एवं 28 फरवरी, 2025 को चलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज जं.-मानिकपुर-इटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-बीना-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी।
- बलिया से 28 फरवरी एवं 01 मार्च 2025 को चलने वाली 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जौनपुर-लखनऊ-कानपुर संेट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-बीना के रास्ते चलाई जाएगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 28 फरवरी,2025 को चलने वाली 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज जं.-मानिकपुर-इटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-लखनऊ-कानपुर सेण्ट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-बीना-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी।
- दादर से 28 फरवरी, 2025 को चलने वाली 01025 दादर-बलिया एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बीना-ललितपुर-खजुराहो-मानिकपुर-प्रयागराज जं.-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।
- प्रयागराज जं. से 01 मार्च, 2025 को चलने वाली 12294 प्रयागराज जं.-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग प्रयागराज जं.-मानिकपुर-सतना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं-भीमसेन-खैरर-सतना के रास्ते चलाई जाएगी
विज्ञापन

28 फरवरी से 02 मार्च, 2025 को चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस तथा 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस, 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस तथा 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस रास्ता बदलकर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें