फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक दिन में मिली दो डेथ बॉडी, बंद कमरे में पड़े थे अधेड़ों के सड़े शव- हत्या की आशंका

Wed, 29 Oct 2025 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

मूल रूप से भगवानपुर निवासी गजानंद ने जैतपुर में घर बनाकर अकेले रहना शुरू कर दिया था। वह साइकिल से फेरी लगाकर नमकीन, बिस्किट और चिप्स बेचते थे। पड़ोसियों के मुताबिक, वे नशे के आदी थे और परिवार उनसे करीब आठ साल पहले अलग हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बंद कमरों से गजानंद जायसवाल (55) और राम पुलिस भारती (55) के सड़े हुए शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस प्रारंभिक जांच में बीमारी से मौत का अंदेशा जता रही है। जबकि दूसरे मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


गीडा थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब पड़ोसियों ने एक घर से तेज दुर्गंध महसूस की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो बिस्तर पर गजानंद जायसवाल का सड़ा हुआ शव पड़ा था।

मूल रूप से भगवानपुर निवासी गजानंद ने जैतपुर में घर बनाकर अकेले रहना शुरू कर दिया था। वह साइकिल से फेरी लगाकर नमकीन, बिस्किट और चिप्स बेचते थे। पड़ोसियों के मुताबिक, वे नशे के आदी थे और परिवार उनसे करीब आठ साल पहले अलग हो गया था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि शव की स्थिति देखकर लगता है कि मौत लगभग एक हफ्ता पहले हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

वहीं, पिपराइच थाना क्षेत्र के गौरा गांव में भी मंगलवार दोपहर बंद घर के कमरे से राम पुलिस भारती का शव बरामद हुआ। मृतक की पत्नी चानमती ने बताया कि वह 26 अक्तूबर को रिश्तेदारी में छठ पर्व मनाने गई थीं। मंगलवार को जब वह लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो बेटे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजा खोला गया तो शव कमरे में पड़ा था। मुंह से खून बह रहा था और गले व शरीर पर कई घाव के निशान थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राम पुलिस भारती फेरी लगाकर सामान बेचता था और नशे का आदी था। प्रारंभिक जांच में शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

थानाप्रभारी अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि प्रथम दृष्टया घाव चूहों की ओर से काटे जाने से भी हो सकते हैं, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच सामने आएगा। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और मृतक परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें