फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेपाल के कसीनो में 'तोता गिरोह' बेचते थे चोरी का मोबाइल फोन- बेहद शातिराना है अंदाज

Thu, 27 Feb 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जिले में मोबाइल फोन लूट करने वाले शफीक शेख उर्फ कोइल गिरोह (तोता गिरोह) के बदमाश बहुत ही शातिराना तरीके से घटना को अंजाम देते थे। ये चोरी की बाइक से घटना करते थे। इसके बाद गाड़ी लावारिस हाल छोड़कर भाग जाते थे।

विज्ञापन


लूटे हुए मोबाइल एकत्रित करके नेपाल के कसीनो और उसके आस-पास के दुकानों पर बेच देते थे। महंगे मोबाइल ये पांच हजार से 08 हजार रुपये तक में बेचते थे। इस काम में नेपाल का भी एक व्यक्ति इनकी मदद करता है। मंगलवार को मुठभेड़ में पकड़े जाने के बाद शफीक और अन्य बदमाशों ने कई अहम राज उगले हैं। इसके आधार पर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश चल रही है।

पुलिस के अनुसार, शफीक आठ भाई हैं। सबसे बड़ा भाई तौफीक शेख उर्फ तोता इस गिरोह का मास्टरमाइंड था। वह राह चलते मोबाइल छीन लेता था। कैंट पुलिस ने गैंगस्टर लगाकर उसे जेल भिजवा दिया था। इसके बाद से दूसरे नंबर का भाई शफीक गिरोह की कमान संभाल लिया था। इसमें उसके साथ दो और भाई भी लग गए थे। जबकि इसके चार और भाई मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


19 फरवरी को एम्स के पास से चोरी की थी गाड़ी
शफीक ने 19 फरवरी को एम्स के पास से एक बाइक चोरी की थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद से ही पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए उसके पीछे लगी थी। पुलिस टीम को दो दिन पहले सिकरीगंज में भी इसका लोकेशन मिला था। पुलिस वहां पहुंची भी थी लेकिन शफीक निकल गया था।

नितीश बेचता है नेपाल में मोबाइल
पुलिस के अनुसार, चोरी के मोबाइल एकत्रित कर नितीश वर्मा को सौंप दिया जाता था। नितीश की नेपाल में अच्छी पकड़ है। वह वहां के लोगों की मदद से कैसीनो और अन्य जगहों पर मोबाइल बेचता था। इसके बाद रुपये आपस में बांट लेते हैं। नितीश ने पकड़े जाने के बाद नेपाल के कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं। जो गोरखपुर में भी आते-जाते रहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें