फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुनाफे का लालच देकर 51 लाख रुपये की जालसाजी- मांगने पर जान से मारने की धमकी- केस दर्ज

Thu, 27 Feb 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

कामरान अहमद खान जेल बाईपास पर डिजिटल प्रिंटिंग की दुकान खोले थे। शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर कामरान ने बताया कि तीन साल पहले गोरखनाथ क्षेत्र के पुराना गोरखपुर निवासी दानिश आजम दुकान पर आए और प्रिंटिंग का कार्य कराए। इसके बाद भी दुकान पर आने-जाने लगे, जिससे अच्छी जान पहचान हो गई।
विज्ञापन
money exchange - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जंगल मातादीन निवासी कामरान अहमद खान को मनी एक्सचेंज में मुनाफा कमाने का लालच देकर जालसाजों ने 51 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को शाहपुर पुलिस गोरखनाथ इलाके के पुराना गोरखपुर निवासी दानिश आलम, असलम हुसैन और कमालुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, कामरान अहमद खान जेल बाईपास पर डिजिटल प्रिंटिंग की दुकान खोले थे। शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर कामरान ने बताया कि तीन साल पहले गोरखनाथ क्षेत्र के पुराना गोरखपुर निवासी दानिश आजम दुकान पर आए और प्रिंटिंग का कार्य कराए। इसके बाद भी दुकान पर आने-जाने लगे, जिससे अच्छी जान पहचान हो गई।
विज्ञापन


उनके घर जाने पर उनके पिता असलम हुसैन और बहनोई कमालुद्दीन से मुलाकात हुई। दानिश के पिता असलम हुसैन ने बताया कि हम लोग मनी ट्रांसफर का डिस्ट्रीब्यूटरशिप लिए हुए हैं। जो लोग जितना रुपया डालते हैं, उसके हिसाब से मुनाफा कमाते हैं। इसी बीच दानिश ने जेल बाईपास स्थित उनकी दुकान के बगल में एक दुकान लिया।

इसमें इंटीरियर के काम होता था। फिर दानिश ने मुनाफा कमाने का लालच दिखाकर उनसे 51 लाख रुपये ले लिए। इसमें से 26 लाख रुपये ऑनलाइन और शेष नकद लिए। आरोप है कि नवंबर 2023 से दानिश अचानक दुकान से लापता रहने लगा। जब उसके घर रुपये मांगने के लिए गया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

कहा रुपये भूल जाओ। आरोप लगाया कि आस-पास के लोगों ने बताया कि आरोपियों ने कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें