गोरखपुर। समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा को देखते हुए रविवार को ट्रैफिक विभाग ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। यह व्यवस्था सुबह 07:30 बजे से परीक्षा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। रोडवेज तिराहा से पुलिस लाइंस तिराहा की तरफ आने वाली रोडवेज की बसों को प्रतिबंधित किया गया है। बसों को आवश्यकतानुसार रोडवेज तिराहा से सीधे महाराणा प्रताप तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- वाराणसी, लखनऊ की तरफ जाने वाले रोडवेज की बसें विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, पैडलेगंज, टीपी नगर चौराहा से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
- ऑटो व ई-रिक्शा अग्रसेन तिराहे से जुबली तिराहा, बक्शीपुर चौराहा तक प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन अग्रसेन तिराहा से टाउनहाल, कचहरी चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जायेगें।
- आंबेडकर चौराहा से तमकुही तिराहा की तरफ जाने वाले ई-रिक्शा व ऑटो आवश्यकतानुसार आंबेडकर चौराहा से छात्रसंघ भवन की ओर डायवर्ट किए जाएंगें। ये वाहन आंबेडकर चौराहा से छात्रसंघ भवन होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।