फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज से स्पेशल ट्रेनों का चलना शुरू, 32 ट्रेनें चलेंगी-मुंबई, दिल्ली, पुणे की राह होगी आसान

Tue, 12 Nov 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मंगलवार को गोरखपुर से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में गोरखपुर-मऊ-जोधपुर, गोरखपुर-सियालदह, गोरखपुर-पुणे, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल और गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल है। इसके अलाव महबूबनगर-गोरखपुर, बनारस-आनंद विहार टर्मिनल, आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर, कटिहार-गोमती नगर, दिल्ली-गोरखपुर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर, सियालदह-गोरखपुर, वडोदरा-गोरखपुर, गोमती नगर-कटिहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे ने चलाईं 39 नई स्पेशल ट्रेन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर। छठ पूजा में आए श्रद्धालुओं की वापसी के लिए पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र में नियमित के अलावा 32 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसमें से चार ट्रेनों का संचालन गोरखपुर से होगा। वहीं 10 से अधिक ट्रेनें गोरखपुर से होकर गुजरेंगी। इससे मुंबई, दिल्ली, पुणे, हैदराबाद आदि बड़े शहरों की यात्रा करने वालों को आसानी होगी।

विज्ञापन


मंगलवार को गोरखपुर से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में गोरखपुर-मऊ-जोधपुर, गोरखपुर-सियालदह, गोरखपुर-पुणे, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल और गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल है। इसके अलाव महबूबनगर-गोरखपुर, बनारस-आनंद विहार टर्मिनल, आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर, कटिहार-गोमती नगर, दिल्ली-गोरखपुर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर, सियालदह-गोरखपुर, वडोदरा-गोरखपुर, गोमती नगर-कटिहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा, कटिहार-मुंबई सेंट्रल, आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर, अमृतसर-रक्सौल और जोगबनी-अमृतसर आदि 32 स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन


10 नवंबर को गोरखपुर में गुजरीं रिकाॅर्ड 201 ट्रेनें
इस वर्ष पूर्वोत्तर रेलवे में तीन गुना से अधिक विशेष ट्रेनों का संचलन किया जा रहा है, जो एक नया रिकॉर्ड है। 10 नवंबर को गोरखपुर जंक्शन होकर 201 ट्रेनें गुजरीं जो एक दिन का सर्वाधिक रिकाॅर्ड है। गोंडा स्टेशन से 134 और छपरा स्टेशन से 106 ट्रेनों को आवागमन हुआ।

गोरखपुर स्टेशन से सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब एक लाख लोग यात्रा करते हैं जो इस वक्त बढ़कर डेढ़ लाख यात्री प्रतिदिन से अधिक हो गया है। बीते 04 नवंबर को भारतीय रेल ने एक दिन में सबसे ज्यादा यात्रियों (लगभग तीन करोड़ यात्री) को उनके गंतव्य तक पहुंचाया था।

वहीं, 10 नवंबर को गोरखपुर स्टेशन से 201 ट्रेनें गुजरीं जिसमें 167 यात्री गाड़ी व 34 मालगाड़ी शामिल हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए गोरखपुर जंक्शन पर 30 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटरिंग की जा रही है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के 72 स्टेशनों पर 108 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) तथा 623 क्यूआर कोड सक्रिय है।

जंक्शन पर 5,000 यात्रियों को निःशुल्क भोजन कराया गया है। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में यात्रियों को बिस्किट एवं पानी की बोतलें निःशुल्क वितरित की गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें