फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर चिड़ियाघर: आदमखोर नर-मादा भेड़ियों में बढ़ेगी नजदीकी...अब रहेंगे एक साथ बाड़े में

Mon, 11 Nov 2024 12:34 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बहराइच के गांवों में आदमखोर भेड़ियों का उत्पात मचाया था। उन्होंने इंसानों पर भी हमला कर दिया। इसके बाद 29 अगस्त को नर और 10 सितंबर को मादा भेड़िया को रेस्क्यू कर गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया था और यहां के नाइट सेल में रखा गया। अब इनका स्वाभाव शांत हो गया है। इन्हें बाड़ों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
चिड़ियाघर में नर भेड़िया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच से रेस्क्यू कर गोरखपुर चिड़ियाघर लाए गए आदमखोर नर और मादा भेड़िए का व्यवहार अब पूरी तरह बदल चुका है। एकांत वातावरण और भरपेट भोजन मिला तो दोनों भेड़िए शांत हो गए। अब दोनों एक-दूसरे को सामने रखकर उनके बीच नजदीकियां बढ़ाने की तैयारी है।

विज्ञापन


शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में भेड़िए का बाड़ा शुरुआत से ही खाली है। चिड़ियाघर प्रबंधन काफी समय से भेड़िया लाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच अगस्त में बहराइच के गांवों में आदमखोर भेड़ियों का उत्पात शुरू हो गया। उन्होंने इंसानों पर भी हमला कर दिया। इसके बाद 29 अगस्त को नर और 10 सितंबर को मादा भेड़िया को रेस्क्यू कर चिड़ियाघर के नाइट सेल में रखा गया।

इंसानों पर हमला करने की वजह से इनको दोबारा जंगल में छोड़ा नहीं जा सकता, क्योंकि ये दोबारा हमलावर हो सकते हैं। दोनों भेड़िए अगल-बगल के सेल में हैं, लेकिन एक-दूसरे को देख नहीं सकते। चिड़ियाघर प्रबंधन अब दोनों सेल के बीच एक खिड़की खोलने जा रहा है, ताकि दोनों एक-दूसरे का दीदार कर सकें और इनमें दोस्ती बढ़ सके।
विज्ञापन


दर्शक भी देख सकेंगे
रेस्क्यू सेंटर में दोनों भेड़ियों के व्यवहार में काफी परिवर्तन आ गया है। उनकी आक्रामकता कम हो गई है। इसको देखते हुए चिड़ियाघर प्रबंधन उनको मुख्य बाड़े में लाने पर विचार कर रहा है। यहां रखने पर उनको दर्शक भी देख सकेंगे। चिड़ियाघर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों भेड़िए पूरी तरह स्वस्थ हैं।

वह अपनी डाइट के अनुसार भोजन कर रहे हैं। उनका व्यवहार भी काफी शांत हो चुका है। इसको देखते हुए उन्हें मुख्य बाड़े में लाने पर विचार किया जा रहा है। दोनों एक-दूसरे को देख सकें, इसके लिए उनके सेल के बीच एक खिड़की खोली जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें