फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फरवरी में बनी सड़क...रातों-रात ठेकेदार ने उखाड़ी

Thu, 17 Oct 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
दि​ग्विजयनगर में सड़क का निरीक्षण करते निगम के अ​भियंता और पार्षद।
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के वार्ड नंबर 16 दिग्विजयनगर में इसी साल फरवरी में बनी सड़क को मंगलवार की रात ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर उखाड़ दी। रातों-रात उसका मलबा भी हटवा दिया। लोगों ने सुबह सड़क देखकर पार्षद ऋषि मोहन वर्मा को सूचित किया। पार्षद ने निरीक्षण कर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को इससे अवगत कराया।
विज्ञापन

दिग्विजयनगर में 24 दिसंबर 2022 को पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने विनोद शाह के मकान से बलवंत के मकान तक सीसी सड़क बनाने का प्रस्ताव दिया था। तब यह वार्ड संख्या 12 हुमांयूपुर था। फरवरी 2024 में 13 लाख रुपये से 120 मीटर लंबी सीसी सड़क बनाई गई। मंगलवार देर रात जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राॅली लगा कर सड़क तोड़ी जाने लगी। सुबह स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर पार्षद ऋषि मोहन वर्मा पहुंचे तो जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राॅली वाले आधा मलबा मौके पर छोड़ गाड़ी लेकर फरार हो गए। सड़क टूटने से लोगों में काफी नाराजगी है।
बुधवार को जांच के लिए अधिशासी अभियंता अमरनाथ, सहायक अभियंता शैलेष कुमार, अवर अभियंता विवेकानंद एवं अवनीश भारती मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद मुख्य अभियंता को अपनी रिपोर्ट सौंपने की बात कही।
विज्ञापन

बुधवार को उन्होंने जांच की तो पता चला कि तोड़ी गई सड़क का वार्ड नंबर 74 संत झूलेलाल नगर के ट्रासंफाॅर्मर से कुंज बिहारी (245 मीटर) के आवास तक त्वरित आर्थिक विकास योजना अंतर्गत सीसी सड़क एवं नाला का प्रस्ताव स्वीकृत करा निविदा करा दी गई थी। निविदा हासिल करने वाले ठेकेदार ने बिना अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता के संज्ञान में लाए मंगलवार रात सड़क उखाड़ दी।
-
जल निगम डाल रहा सीवर लाइन
विनोद शाह के मकान से बलवंत के मकान तक जिस सीसी सड़क को उखाड़ा गया है, उसपर जल निगम नगरीय सीवर लाइन डालकर चेंबर और हाउस कनेक्शन का काम कर रही है। पार्षद ने कहा कि यह काम पूरा होने के बाद वह सड़क की मरम्मत भी करती। इसका त्वरित योजना में दोबारा टेंडर होना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को पत्र लिख कर ठेकेदार एवं संबंधित अभियंताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि इस कार्य से न केवल निगम की छवि खराब हुई, बल्कि सरकार के धन का दुरुपयोग भी हुआ। मांग किया कि सड़क को तोड़ने वाले संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर एफआईआर दर्ज कराई जाए। साथ ही सड़क का निर्माण उसकी निजी निधि से हो। सड़क का टेंडर त्वरित योजना से कैसे हो गया, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


इस प्रकरण में जांच के लिए मुख्य अभियंता को निर्देश दिए हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें