फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खोराबार में निगम की जमीन पर कब्जा, अतिक्रमण हटाने की नोटिस

Thu, 17 Oct 2024 05:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार में नगर निगम की जमीन पर सात लोगों ने कब्जा कर रखा है। कुछ उसपर टीनशेड डालकर रह रहे हैं तो किसी का पक्का निर्माण है। निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की पैमाइश के बाद कब्जा करने वाले परिवारों को नोटिस दिया गया है। चेताया है कि एक हफ्ते में स्वयं से कब्जा नहीं हटाया तो बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल ग्राम खोराबार उर्फ सूबा बाजार, तप्पा व परगना हवेली तहसील सदर में नगर निगम की संपत्ति गाटा संख्या 1415, 1416 और 1432 का सीमांकन 10 अक्तूबर को राजस्व लेखपाल एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने किया था। इस दौरान पाया गया कि सात परिवारों ने गाटा संख्या 1415 के पूरे क्षेत्रफल और 1432 के आंशिक क्षेत्रफल पर अवैध ढंग से कब्जा कर लिया है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि निगम की जमीन पर लौंगी देवी पत्नी राजकुमार, लाल बहादुर पुत्र महादेव ने पक्का मकान, कोईल पुत्र कांता, सनी पुत्र विश्वनाथ और राजजी पुत्र खुरपाती, जवाहर पुत्र महादेव ने टीनशेड और डॉ. रश्मि राय, पत्नी डॉ. रवि नारायण राय ने दीवार और गेट बना रखा है। इन सभी को 15 अक्तूबर को नोटिस जारी कर सात दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें