फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 4 थाने के 9 'वांटेड' बदमाश हुए इनामी, SSP ने रखा इनाम- जानिए कौन हैं ये

Thu, 08 May 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

एसएसपी ने झंगहा थाने में हत्या की कोशिश के केस में वांछित थुन्ही महोचक के सत्य-नारायण शर्मा, पिपराइच में दुष्कर्म के केस में वांछित राकेश उर्फ गोलू शर्मा, चौरीचौरा थाने में लोक शांति भंग के केस में अखिलेश उर्फ पुल्लू, चौरीचौरा थाने में अपहरण के केस में महराजगंज के पुरंदरपुर निवासी मनोज साहनी, बेलीपार थाने से धोखाधड़ी केस में बरईपार की संगीता, धर्मवीर उर्फ चिल्लू, नम्रता, संदीप जैसवार पर 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा है।
विज्ञापन
एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने चार थानों से वांछित नौ बदमाशों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सभी बदमाश लंबे समय से वांछित चल रहे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए थाने की पुलिस के साथ ही एसओजी टीम को भी लगाया गया है।

विज्ञापन

एसएसपी ने 8 बदमाशों पर 10,000-10,000 रुपये और एक पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें झंगहा और पिपराइच थाने के एक-एक, चौरीचौरा के दो, बेलीपार थाने के पांच बदमाश शामिल हैं।

एसएसपी ने झंगहा थाने में हत्या की कोशिश के केस में वांछित थुन्ही महोचक के सत्य-नारायण शर्मा, पिपराइच में दुष्कर्म के केस में वांछित राकेश उर्फ गोलू शर्मा, चौरीचौरा थाने में लोक शांति भंग के केस में अखिलेश उर्फ पुल्लू, चौरीचौरा थाने में अपहरण के केस में महराजगंज के पुरंदरपुर निवासी मनोज साहनी, बेलीपार थाने से धोखाधड़ी केस में बरईपार की संगीता, धर्मवीर उर्फ चिल्लू, नम्रता, संदीप जैसवार पर 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा है।
विज्ञापन

जबकि बेलीपार थाने से धोखाधड़ी के केस में ही वांछित बेलघाट के सुअरहा निवासी आलोक कुमार पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें