फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फरार चार बदमाशों पर इनाम घोषित

Mon, 21 Oct 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लंबे समय से फरार चल रहे चार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने इनाम घोषित किया है। ये झंगहा, गीडा, शाहपुर और सिकरीगंज थाने से वांछित चल रहे थे। इसमें से दो गैर जनपद देवरिया और लखनऊ जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने झंगहा थाने से पशु क्रूरता अधिनियम के दर्ज केस में फरार चल रहे देवरिया जिले के सलेमपुर, मझौली राज कर्बला वार्ड नंबर एक निवासी हासिम उर्फ भगेलू की गिरफ्तारी के लिए 15 हजार, गीडा थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे लखनऊ के उतरठिया उत्तरी के कालिंदीपाल निवासी रंजीत पाल पर 10 हजार, शाहपुर में लूट में वांछित राजघाट इलाके के तुर्कमानपुर निवासी अमन बेग पर पांच हजार और सिकरीगंज थाने से पासपोर्ट अधिनियम में फरार चल रहे क्षेत्र के किन्नूभार निवासी मनोज कुमार दूबे पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें