फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेड़ में हिस्सा मांगना पड़ा महंगा, छोटे भाई का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम चिलवां में शनिवार देर शाम सूखा पेड़ काटने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि बड़े भाई के बेटे ने पेड़ को कटवा दिया। छोटे भाई को बात पता चली तो वह हिस्सा लेने पहुंच गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद एक एक पक्ष ने कुदाल से हमला कर दिया। इसमें छोटे भाई प्रमोद यादव का सिर फट गया। घायल प्रमोद को इलाज के लिए सीएचसी गोला पहुंचाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रकाश चंद यादव और प्रमोद यादव में जमीन बंटवारे को लेकर कुछ माह पहले से विवाद चल रहा है। चिलवां स्थित मकान में एक सूखा आम का पेड़ था। प्रकाश के बड़े पुत्र राकेश ने कटवा दिया। प्रमोद को पता चली तो उसने कहा कि कटाई में हिस्सा लेकर पेड़ में आधा हिस्सा दे दो। यह राकेश को स्वीकार नहीं हुआ। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। प्रमोद ने तहरीर में आरोप लगाया कि राकेश ने उसपर कुदाल से हमला कर दिया। प्रमोद की तहरीर पर गोला पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें