गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एमएड एवं बीपीएड प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को जारी हो गया। दोनों पाठ्यक्रमोंं के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग 28 जुलाई से शुरू होगी।
विश्वविद्यालय के स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रम की ऑनलाइन काउंसिलिंग दूसरे दिन भी जारी रही। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियोें ने च्वाॅइस लाॅक किया। प्रवेश प्रकोष्ठ के अनुसार शुक्रवार की रात आठ बजे तक 14 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने च्वाॅइस लाॅक कर दिया है। च्वाॅइस लाॅक की प्रक्रिया शनिवार को मध्यरात्रि के बाद समाप्त हो जाएगी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वह अधिक से अधिक विकल्प भरें ताकि सीट आवंटित होने की संभावना अधिकतम रहे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन काउंसिलिंग के दूसरे दिन रात आठ बजे तक स्नातक के 8743 अभ्यर्थी और परास्नातक के 5419 अभ्यर्थी च्वाॅइस लाॅक कर चुके थे।