दुर्गा बाड़ी स्थिति खाटू श्याम डिस्ट्रीब्यूटर के यहां बुधवार को हुई 45 लाख की चोरी मामले में अब तक चोरों को पकड़ा नहीं जा सका है, जिसके कारण व्यापारी आक्रोशित एवं चिंतित है। इसलिए शनिवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिध मंडल सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर घटना के बारे में बताएगा।
गोरखपुर इलेक्ट्रिक एसोसिएशन और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पवन टिबड़ेवाल और अविरल मोदी के दुर्गाबाड़ी स्थिति प्रतिष्ठान पर संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक हुई , जिसमें प्रमुख व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में चोरी की घटना को लेकर आगे की रणनीति और कार्यवाही सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई। इसमें तय किया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मुख्यमंत्री से मिल कर इस घटना को अवगत कराएगा और घटना का पर्दाफाश करवाने का निवेदन करेगा। इस अवसर पर अमित टिबङेवाल, जितेंद्र शुक्ला, अब्दुल मेराज खान, राजीव रस्तोगी,पदम अग्रवाल, अनूप किशोर अग्रवाल, आदि मौजूद रहे ।