फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सर्वर डाउन रहने से दोपहर तक रुकी रही रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर प्रथम में 65 और द्वितीय में 55 लोगों की हो पाई रजिस्ट्री
विज्ञापन

35 लोगों को अगले दिन बुलाया गया
गोरखपुर। निबंधन विभाग में सर्वर बड़ी मुसीबत बन गया है। मंगलवार को सर्वर स्लो होने के कारण दोपहर बाद तक लोगों को परेशान होना पड़ा। इस वजह से सदर प्रथम कार्यालय में 65 और द्वितीय में 55 लोगों की रजिस्ट्री हुई, जबकि 35 लोग बिना रजिस्ट्री कराए ही लौट गए। इन्हें अगले दिन आने को कहा गया।
मकान की रजिस्ट्री कराने आए खोराबार के दिनेश चौहान ने बताया कि सुबह 11 बजे के बाद सर्वर रुक-रुककर चलने लगा। इस वजह से दो बार उन्हें निराश लौटना पड़ा। दोपहर बाद 3:40 बजे सर्वर ठीक हुआ तो पहले से पेंडिंग मामले निपटाए गए। शाहपुर के सुधीर, खोराबार के साेनू पासवान, तारामंडल के जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि सर्वर स्लो हाेने के कारण रजिस्ट्री हो नहीं पा रही थी, जिस वजह से कार्यालय में भीड़ बढ़ती गई और लोग गर्मी से बेहाल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय के सदर द्वितीय में शाम पांच बजे 55 रजिस्ट्री हुई, जबकि करीब 35 लोगों के कार्य नहीं हो पाए। उन्हें अगले दिन बुलाया गया है। सदर प्रथम में भी 65 रजिस्ट्री हो गई। एआईजी स्टांप संजय कुमार दुबे ने बताया कि सर्वर स्लो होने के कारण दिन में कार्य प्रभावित हुआ, लेकिन शाम को सर्वर चला तो अधिकतम लोगों की रजिस्ट्री करने की पूरी कोशिश की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें