फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेपाल का निवासी, गोरखपुर में था दुष्कर्म मामले में 'वांटेड', लुकआउट के बाद चेन्नई से गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2025 01:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

एम्स इलाके में रहने वाली किशोरी ने 26 अगस्त 2024 को कैंट थाने में तहरीर दी थी। उसने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया की मदद से नेपाल के निवासी अवधेश कुमार से उसकी दोस्ती हो गई। फिर वह उससे मिलने के लिए गोरखपुर आया और एक होटल में लेकर गया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और फिर पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित एक होटल में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी नेपाल के अवधेश कुमार को लुकआउट नोटिस पर चेन्नई एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया। इसके बाद एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मियों ने गोरखपुर पुलिस को सूचना दी। ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को गोरखपुर लेकर आने के लिए कैंट पुलिस चेन्नई रवाना हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एम्स इलाके में रहने वाली किशोरी ने 26 अगस्त 2024 को कैंट थाने में तहरीर दी थी। उसने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया की मदद से नेपाल के निवासी अवधेश कुमार से उसकी दोस्ती हो गई। फिर वह उससे मिलने के लिए गोरखपुर आया और एक होटल में लेकर गया।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और फिर पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन


आरोपी अवधेश जैसे ही चेन्नई एयरपोर्ट पर गया तो उसे पकड़ लिया गया। इसकी सूचना गोरखपुर पुलिस को दी गई। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस गोरखपुर आएगी। कैंट पुलिस रवाना हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें